MP Waterfall : अमेरिका और कनाडा के नियाग्रा फॉल से कम नहीं है मध्य प्रदेश का धुआंधार जलप्रपात, पूरे देश से लोग आते हैं इसकी खूबसूरती को निहारने

mp waterfall : मॉनसून के मौसम में कईं गुना बढ़ जाती है यहां की खुबसूरती– बारिश की बूंदों के आते ही हमारा मन मयूर के समान नाचने लगता है। चारों ओर फैली हरियाली की चादर और खूबसूरत नजारे दिल को बेहद लुभावने लगते हैं। मानसून का मौसम हमारे देश के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस समय हमारा देश हरियाली की प्राकृतिक चादर ओढ़ लेता है जिससे भारत की खुबसूरती में चार चांद लग जाते है। इस मौसम में मध्य प्रदेश का एक स्थान है जो बेहद आकर्षक नजर आता है और पूरे देश के पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित है यह खुबसूरत जलप्रपात

मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित इस स्थान की खूबसूरती देखने लायक होती है, यहां का धुआंधार वॉटर फॉल देखने के बाद आपको एक बार के लिए तो अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित नियाग्रा फॉल की याद आ जाएगी। बारिश के मौसम में शांति और एकान्तता प्रदान करने वाला यह पर्यटक स्थल आपका दिल जीत लेगा। अगर आपने अभी तक इस स्थान को नहीं देखा है तो आपको एक बार यहां आने की योजना जल्द ही बनानी चाहिए।

यहाँ भी पड़े –MP Tourism : मानसून में प्रकृति के बीच मध्यप्रदेश रामपुरा कला का झरना घूमने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन है

अद्भुत है धुआंधार जलप्रपात के नज़ारे

धुआंधार जलप्रपात दिखने में बेहद रोमांचक लगता है। इसकी मनमोहक सुंदरता और खूबसूरत संगमरमर चट्टानों पर गिरता जल सैलानियों को खासा आकर्षित करता है। बारिश के दिनों में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है और पहाड़ों से गिरता ये झरना सैलानियों को बहुत आकर्षित करता है। धुआंधार फॉल के रूप में नर्मदा नदी को एक ऊंचाई से नीचे आते देखना पर्यटकों को खूब लुभाता है। यहां पानी का वेग बहुत तेज होता है और जब यह जल इतनी तेजी से नीचे चट्टानों पर गिरता है तो चारो तरफ धुएं जैसा लगता है, इसीलिए इसका नाम धुआंधार जलप्रपात रखा गया है।

कैसे पहुंचें धुआंधार वॉटर फॉल

अगर आप इस खूबसूरत स्थान पर पंहुचना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले जबलपुर आना होगा। जबलपुर अलग अलग यातायात साधनों के माध्यम से पूरे भारत से जुड़ा हुआ है। यहां तक पंहुचने के लिए आप सड़क मार्ग, भारतीय रेल या हवाई जहाज के द्वारा आसानी से पहुंच सकते है।

जबलपुर से धुआंधार जलप्रपात तक की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। और यहां जाने के लिए आपको भेड़ाघाट की टैक्सी, ऑटो-रिक्शा या बस सेवा आसानी से मिल जाएगी, और भेड़ाघाट पंहुचकर आप यहां के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

यहाँ भी पड़े –MP Tourism : यहां है मध्य प्रदेश का मिनी गोवा, इस मानसून में जाएं अपने पार्टनर के साथ प्रकृति के नजारे मन को मोह लेंगे

Leave a Comment