Neem Karoli Tourist Places : देश के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थलों में से एक है कैंची धाम श्री नीम करोली बाबा के आश्रम को कैंची धाम के नाम से जाना जाता है। यहां पर हनुमानजी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। वर्तमान समय में यह भारत के पर्यटकों खासकर स्पिरिचुअल टूरिज्म में रुचि रखने वालों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।
सुंदर पहाड़ों के बीच नैनीताल के पास स्थित है प्रसिद्ध कैंची धाम–कैंची धाम भारत के उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं की पहाड़ियों में स्थित एक सुंदर और शांत पहाड़ी आश्रम है। यहां पर पहला मंदिर जून 1964 में खोला गया था। यह नैनीताल से लगभग 38 किमी दूर है। इस स्थान की अपनी कईं मान्यताएं हैं, देश विदेश से भक्त यहां पंहुचते है और बाबा के दर्शन करते हैं।
कुछ भक्तगणों के लिए आश्रम में ठहरने की भी व्यवस्था होती है, आश्रम नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है और यहां में रहने वाले लोगों को सुबह और शाम की आरती में भाग लेना अनिवार्य होता है। मौसम के अनुसार हर दिन सैकड़ों लोग यहाँ के मंदिरों में दर्शन करने आते हैं। इस क्षेत्र में ठंड ज्यादा होने के कारण आश्रम साल के अधिकांश समय बंद रहता है।
नीम करौली बाबा का आश्रम यहीं पर है मौजूद
पूरे देश में कैंची धाम आश्रम काफी प्रसिद्ध है। यहीं पर विश्वप्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा का आश्रम स्थित है जिसे स्वयं उन्होंने बनवाया था। यहां अक्सर लोग आंतरिक शांति की तलाश में आते हैं।
बड़े बड़े सेलिब्रिटी भी लगाते हैं बाबा के दरबार में हाजिरी
कुछ वर्ष पूर्व यहां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आए थे, उनके आने के बाद पूरे देश में यह स्थान काफ़ी चर्चा में आया था। यहां पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग, एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स जैसे कई दिग्गज आ चुके हैं।
नीम करोली बाबा के आश्रम कैसे जाएं
अगर आप भी इस जगह के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो इस तरह यहां तक पंहुचा जा सकता है– कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल से मात्र 17 किलोमीटर दूर कुमाऊं की पहाड़ियों में अवस्थित है है। लोगों के मन में इस जगह के नाम को लेकर काफ़ी जिज्ञासा रहती है और वे इस नाम के पीछे की वजह ढूंढने का प्रयास करते हैं। बता दें कि यह जगह दो पहाड़ियों पर कैंची के आकार की बनी है, इसीलिए इस स्थान को कैंची धाम के नाम से जाना जाता है।
कैंची धाम तक विभिन्न यातायात
हवाई मार्ग के द्वारा–
कैंची धाम के सबसे करीबी हवाई अड्डा पंतनगर में स्थित है, जो कैंची धाम से लगभग 70 किमी दूर है। हवाई अड्डे से आश्रम तक पहुंचने के लिए टैक्सियां और लोकल बसें आसानी से मिल जाती हैं।
रेल मार्ग के द्वारा–
कैची धाम के सबसे करीब काठगोदाम रेलवे स्टेशन है, जो यहां से लगभग 38 किमी दूर है। रेलवे स्टेशन से कैंची धाम जाने के लिए टैक्सी या बस ली जा सकती है।
सड़क मार्ग के द्वारा–
कैंची धाम सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। नैनीताल या दूसरे नजदीकी शहरों से आप खुद भी यहां तक गाड़ी चला कर भी आ सकते हैं। इसके अलावा राज्य परिवहन की तथा निजी बस सेवा भी आपको यहां के लिए आसानी से मिल सकती है।
Uttarakhand Tourism : नैनीताल के पास स्थित है प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम, एक बार समय निकालकर घूम आइए