Top 10 places to celebrate Holi in India 2025 : पूरे देश में 2025 (Holi celebration 2025) की होली 13-14 मार्च को मनाई जाएगी, होली भारत के सबसे जीवंत और मनोरंजक त्योहारों में शामिल है। अगर आप अपने जीवन में विभिन्न रंगों को पसंद करने वाले इंसान हैं तो आपको इस खूबसूरत त्योहार के अनुभवों से खुद को दूर नहीं रखना चाहिए। यदि आप इस वर्ष होली को अच्छी तरह से मनाने की योजना बना रहे हैं, तो भारत (Holi celebration in India) के इन स्थानों में आपके जो सबसे ज़्यादा करीब है वहां पहुंच जाइए; क्योंकि इस समय यहां जाने पर आपको काफ़ी अच्छे अनुभव होंगे जो जीवन भर आपकी स्मृति में रहेंगे (Top places for Holi celebration)।
इस लेख में हम आपको भारत की उन जगहों की जानकारी देंगे जहां होली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है (Best places to celebrate Holi in India), आइए इन जगहों के बारे में थोड़ी बात करते हैं-

1. मथुरा और वृंदावन की पारंपरिक होली (Mathura and Vrindavan Holicelebration 2025)-
यदि आप होली के त्योहार को उसकी चरम सुंदरता में देखना चाहते हैं तो आपके लिए मथुरा और वृंदावन (Mathura and Vrindavan Holi celebration) सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं। भगवान कृष्ण से जुड़े यह दो शहर होली मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है और पूरे विश्व से पर्यटक यहां की होली को अनुभव करने आते हैं। इस वर्ष यहां के मुख्य कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं:
बरसाना में लट्ठमार होली (Latthmar holi Barsana)-6 मार्च, 2025
वृंदावन में फूलों की होली (Phoolonwali holi vrindavan)- 9 मार्च, 2025
वृंदावन में विधवाओं की होली (Holi celebration of Widows in Vrindavan)- 10 मार्च, 2025
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में पारंपरिक होली (Traditional Holi of Dwarkadhish Temple Mathura)- 14 मार्च, 2025
2. बरसाना – लट्ठमार होली (Lathmar holi Barsana 2025)-
श्री राधा रानी का गांव बरसाना (Barsana ki holi) पूरे देश में अपनी लट्ठमार होली के लिए प्रसिद्ध है, यह होली के त्योहार का अपने आप में एक नवाचार है जहां महिलाएं पुरुषों पर लाठियों से खेल-खेल में वार करती हैं। बरसाना में लठमार होली को मुख्य होली से लगभग एक सप्ताह पहले मनाया जाता है, जो इस वर्ष 6 मार्च (Barsana Lathmar holi date) को मनाया जाएगा।
3. जयपुर और उदयपुर (Holi of Jaipur and Udaipur) के शाही होली समारोह (Royal Holi celebrations of Rajasthan)-
जयपुर की होली बहुत विशेष होती है, यहां पर हाथी महोत्सव (Elephant Festival of Jaipur) का आयोजन किया जाता है, जिसमें हाथियों को बहुत खूबसूरती से सजाया जाता है, अनेकों लोक प्रदर्शन होते हैं, जिनमें नृत्य और गायन के साथ रंगों के पर्व होली को मनाया जाता है।
उदयपुर स्थित सिटी पैलेस (Udaipur City Palace holika dahan) में मेवाड़ होलिका दहन (Mewar Holika dahan) नामक एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, इसके बाद सांस्कृतिक नृत्य, गायन की प्रस्तुतियों के बाद शाही जुलूस निकाला जाता है। उदयपुर की होली देखने के लिए देश-विदेश से अनेक पर्यटक आते हैं, आप भी यहां जा सकते हैं।
4. इंदौर की प्रसिद्ध रंग पंचमी गैर (Famous Rangpanchmi Gair of indore)-
इंदौर की होली (indore ki Holi) पूरे देश में प्रसिद्ध है, यहां की होली के के सबसे खास पहलुओं में से एक इंदौर की रंग पंचमी गैर है, जिसे मुख्य होली उत्सव के पांच दिन बाद मनाया जाता है। 2025 में, रंग पंचमी की गैर 19 मार्च को निकाली जाएगी, जिसमें पूरे देश से लोग भागीदारी करने के लिए आएंगे। इस आयोजन के दौरान शहर के लोगों में काफी उत्साह होता है और हज़ारों लोग सड़कों पर होली मनाने आते हैं। इंदौर का ऐतिहासिक राजवाड़ा पैलेस आकर्षण का मुख्य केन्द्र होता है क्योंकि इसी के आसपास सभी लोग रंगों, संगीत और नृत्य से भरे जीवंत जुलूसों में भाग लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। इंदौर में यह परंपरा कईं सालों से (होलकर काल) से चली आ रही है और यह अब यह इस शहर की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
5. वाराणसी के घाटों पर होली (Varansi Holi celebration)-
उत्तर प्रदेश के पवित्र नगर वाराणसी में भी होली को विशेष अंदाज में मनाया जाता है, यहां की होली भी पूरे देश में प्रसिद्ध है। वाराणसी के लोग गंगा के घाटों पर संगीत, नृत्य, अनेकों रंग और भांग के साथ होली को मनाते है। इसकी साथ ही यहां की होली में सबसे खास है शाम को होने वाला गंगा आरती उत्सव, जो होली के त्योहार को आध्यात्मिकता से जोड़ देता है।
इन स्थानों के अलावा भारत के निम्नलिखित स्थान भी होली के उत्सव को पूरी जीवंतता के साथ मनाने के लिए प्रसिद्ध हैं, इनमें निम्नलिखित स्थान शामिल हैं
हम्पी (Hampi Holi Celebrations 2025)- दक्षिण भारत की अनोखी होली (Unique Holi of South India)
रवींद्रनाथ टैगोर से प्रेरित पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata Holi celebration) में स्थित शांतिनिकेतन का प्रसिद्ध सांस्कृतिक बसंत उत्सव (cultural Basant utsav of Shanti Niketan)
दिल्ली की होली पार्टी और स्ट्रीट सेलिब्रेशन (Holi celebration Delhi)-
पुष्कर (Pushkar Holi Celebration)– (Backpackers Holi Destination)- पुष्कर की होली विदेशी यात्रियों (Holi Destination for Foreigners) के बीच बहुत मशहूर है, यहां बड़े पैमाने पर रंग से लड़ाई, डीजे पर डांस और संगीत कार्यक्रमों के साथ साथ प्रसिद्ध पुष्कर झील के धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं।
पंजाब के आनंदपुर साहिब का प्रसिद्ध सिख होला मोहल्ला (Sikh Hola mohalla Anandpur Sahib)- यह एक योद्धा उत्सव है जिसे सिख समुदाय के लोगों द्वारा होली के एक दिन बाद होला मोहल्ला के रुप में मनाया जाता है। होला मोहल्ला कार्यक्रम (Hola mohalla celebration) में मनोरंजन के लिए नाच , गायन, नकली लड़ाई, घुड़सवारी के करतब, मार्शल आर्ट आदि प्रदर्शन किया जाता है।
गोवा का प्रसिद्ध शिग्मो महोत्सव (Shigmo festival gia)-
गोवा में होली के जैसा ही एक त्योहार मनाया जाता है जिसे कोंकणी भाषा में शिग्मो कहा जाता है। पूरे गोवा में इस त्योहार के दौरान परेड, लोक नृत्य और गायन की प्रस्तुति के साथ जुलूस निकाले जाते हैं।
अगर आप भारत में पारंपरिक, सांस्कृतिक या आधुनिक (traditional, cultural and modern Holi celebration) होली का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह सारे स्थान आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है आप इनमें से जो भी स्थान चुनेंगे वहां का आपका अनुभव बहुत ही शानदार होगा।