Trave : मध्य प्रदेश में घूमने के 10 सबसे लोकप्रिय और प्रमुख पर्यटन स्थल, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए

Travel in MP : Incredible India। Travel in MP। Top places to visit in MP। Top-10 places to visit in MadhyaPradesh। Dekho apna desh। Visit MP। ‘भारत का दिल’ मध्य प्रदेश एक प्रसिद्ध पर्यटन राज्य है। यहां घूमने के लिए अनेकों सुंदर स्थान मौजूद है। मध्य प्रदेश में आपको संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, आधुनिकता आदि का सम्मिश्रण देखने को मिलता है। प्रदेश में हिंदू , इस्लाम, सिख, बौद्ध, जैन आदि धार्मिक और अन्य संप्रदायों के सांस्कृतिक मिश्रण के साथ भारत और इसकी विविधता में एकता का एक आकर्षक दृश्य स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है।

मध्य प्रदेश में अनगिनत ऐसे स्थान हैं, जहां आपको कला, संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला का एकसाथ मिश्रण देखने मिलेगा। यह प्रदेश पुरा-पाषाण युग से ही अस्तित्व में है और इस बात का प्रमाण भोपाल के निकट स्थित भीमबेटका की गुफाएं हैं। इस ब्लॉग में हमने मध्य प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध स्थलों का उल्लेख किया है, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

उज्जैन

यह शहर दुनिया भर के हिंदू भक्तों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है जिसका प्रमुख कारण उज्जैन में हिंदू धर्म के 12 महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर का अवस्थित होना है। इसके अलावा पर्यटक शहर के अन्य आकर्षणों जैसे भर्तृहरि गुफाएं, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, गोपाल मंदिर, विक्रम कीर्ति मंदिर, चिंतामन गणेश, कालियादेह पैलेस, काल भैरव और दुर्गादास की छतरी आदि भी देख सकते हैं।

मांडू

सिटी ऑफ़ जॉय के नाम से मशहूर मांडू विंध्य पर्वत की चोटी पर स्थित यह एक शानदार पर्यटन स्थल है। मांडू अपने प्राचीन महलों के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर आप जहाज महल, रानी रूपमती महल, होशंग शाह का मकबरा, सनसेट प्वाइंट आदि खूबसूरत स्थान मौजूद हैं जहां पर्यटक घूमने जा सकते हैं।

खजुराहो

खजुराहो मध्य प्रदेश का एक विश्व विरासत स्थल है। यह मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। खजुराहो अपने प्राचीन मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह स्थान अपनी अनूठी मंदिर वास्तुकला और कुछ मंदिरों पर कामुक नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है।

ग्वालियर

मध्य प्रदेश में जीवन से भरा एक जीवंत शहर ग्वालियर है। इस शहर ने गीतों और लेखन के माध्यम से इस स्थान की प्रसिद्धि बढ़ाने के वाले अनेकों कलाकारों और संगीतकारों को जन्म दिया है। तोमर, प्रतिहार, कछवाहा जैसे सभी प्रमुख राजपूत शासकों ने शहर को एक समृद्ध ऐतिहासिक संस्कृति का उपहार दिया है। इस शहर में कईं भव्य महल, कलात्मक स्मारक और मंदिर शामिल हैं, जिनमें पर्यटकों के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण ग्वालियर का किला है।

ओरछा

ग्वालियर से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एक प्रसिद्ध पर्यटन नगर है। यह ‘बुंदेला राजपूतों’ के प्रशासन का केंद्र रहा है। ओरछा में बुंदेला राजपूतों की विशिष्ट वास्तुकला को दर्शाने वाले कईं खुबसूरत स्थल मौजूद हैं, इनमें राज महल, जहांगीर महल, छतरियां और राम राजा मंदिर ओरछा और मध्य प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में शामिल है।

सांची

रायसेन जिले में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह स्थान राज्य में घूमने के लिए एक अद्भुत जगह है। यहां का सबसे प्रमुख आकर्षण विश्वप्रसिद्ध सांची स्तूप है। यहां पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं। यदि आपको ऐतिहासिक स्थलों को देखना और उनमें छिपे इतिहास को महसूस करना अच्छा लगता है तो आप भी इस खूबसूरत स्थान को देखने का जल्द ही प्लान बना लीजिए, यह आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा।

पचमढ़ी

यह मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है, यहां कईं पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। पचमढ़ी के प्रमुख आकर्षणों में सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, श्री पंच पांडव गुफाएं, अप्सरा विहार, बाइसन लॉज संग्रहालय और पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व शामिल हैं। शांत झरनों का एक खजाना होने के कारण यह स्थान पर्यटकों को यात्रा के लिए बहुत सारे अवसर प्रदान करता है, और इसीलिए यह मध्य प्रदेश में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है।

पन्ना

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं और यहां का सबसे प्रमुख आकर्षण रॉयल बंगाल टाइगर्स है। व्हाइट टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।542.67 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान तेंदुआ, भेड़िया, लकड़बग्घा, सुस्त भालू, चीतल और विभिन्न जानवरों जैसी प्रजातियों का घर है।

भोपाल

भारत के हृदय स्थल मध्य प्रदेश की आकर्षक राजधानी भोपाल एक ऐसा शहर है जो आधुनिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टिकोणों से अपना महत्व पाता है। इस शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। ढलान वाली पहाड़ियों पर बसा भोपाल भारत के सबसे लोकप्रिय शहरों और पर्यटन स्थलों में से एक है। यह परंपराओं और समकालीनता के सही मिश्रण के साथ एक आकर्षक विरासत का आनंद लेता है। भोपाल के पुराने शहर में भरे हुए बाज़ार, खूबसूरत महल, संकरी गलियां, खूबसूरत मस्जिदें और पुरानी हवेलियां हैं जबकि रणनीतिक रूप से नियोजित नए शहर में चौड़े रास्ते, अच्छी तरह से नियोजित आवासीय कॉलोनियां और आधुनिक इमारतें हैं।

इंदौर

ऐतिहासिक काल से सुंदर यह शहर न केवल भारत से बल्कि दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह अपने 7 मंजिला राजवाड़ा पैलेस और 19 वीं शताब्दी के होलकर राजवंश के लाल बाग पैलेस के लिए प्रमुख रूप से प्रसिद्ध है। खजराना गणेश मंदिर, बड़ा गणपति, होल्कर स्टेडियम आदि इंदौर के प्रमुख आकर्षण हैं। इन सबके अलावा भारत के सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव और यहां के अद्भुत व्यंजन पूरे भारत के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

MP Tourism : मध्य प्रदेश का सबसे खूबसूरत गांव जहां टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं घूमने के लिए

Leave a Comment